📍 Dalsinghsarai, Samastipur, Bihar
VISUAL ARTFOUNDATIONDALSINGH SARAI
कला | संस्कृति | समाज सेवासेवा और कला के लिए समर्पित

कला से समाज में
सकारात्मक बदलाव

Visual Art Foundation Dalsinghsarai

📣 Latest News

View All →

Tuesday, October 1, 2024

Visual Art Foundation Dalsinghsarai -आवश्यक सूचना


दलसिंहसराय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र,समस्तीपुर शहरी क्षेत्र,खानपुर,पटोरी,मोरवा,मोहद्दीनगर,विद्यापति, मऊ,ताजपुर, रोसेरा , मरांची,मंसूरचक के तमाम दुर्गा पूजा समितियों को सूचित करते हुए काफी हर्ष महसूस हो रहा है की विगत वर्ष की भांति इस साल भी दलसिंहसराय के गौरव स्थल भाव्या रिजॉर्ट में 10 नवंबर को शारदीय नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम की रूपरेखा जैसे जैसे तय होगी,आपको इस संदर्भ की सूचना दी जाएगी।आपकी तैयारी जोर शोर से चल रही होगी,और अंतिम तौर पर संस्था आपको इस भव्य आयोजन के लिए एक बड़े मंच पर सम्मानित करेगी।

आपसे गुजारिश होगी की आप अपनी तैयारी को सौहार्दात्मक माहौल में आगे बढ़ाएं।मूर्तियों के निर्माण में प्राकृतिक रंगों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, पानी में गल जाने वाली मैटेरियल का इस्तेमाल करें,प्लास्टिक की ग्लास और प्लेट के बदले इको फ्रेंडली प्लेट और ग्लास का इस्तेमाल करें।कार्यकर्ता के स्तर पर अनुशासन बनाए रखें,ताकि सामाजिक समरसता में कोई बाधा न खड़ी हो पाए।हमारी संस्था की और से एक प्रतिनिधि मंडल आपकी संस्था या मंदिर का दर्शन करने जाएगा और सारी सूचना आप तक पहुंचाया जाएगा।
इसी आधार पर आपको हमारे मंच पर आमंत्रित किया जाएगा।
जिस मंच पर भारत के बड़े कलाकारों की उपस्थिति रहेगी।कई वैसे खास लोगों के जरिए आपको सम्मानित किया जाएगा जो पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हैं।ऐसा कार्यक्रम निःसंदेह पूरे बिहार में नही होता है।आपकी एक महीने की मेहनत और समर्पण का हम वहां सम्मान करते हैं।

विशेष जानकारी अगले पोस्ट में

दैनिक अखबारों में प्रकाशित खबर

 हिन्दुस्तान

दैनिक भास्कर


प्रभात खबर




दलसिंहसराय में तीन दिवसीय सृजनोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन, दिखा कला समागम का दृश्य, इन्हे किया गया सम्मानित

 





समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के बस स्टैंड स्थित एक रिसॉर्ट में विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय द्वारा तीन दिवसीय “सृजनोत्सव” 13वीं शारदीय नवरात्र महोत्सव -2023 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, मिथिला कलाकार शांति देवी, अभिनेत्री सोनाली चटर्जी, ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उमेश कुमार सक्सेना, सुब्रतकर, जनाब मियाज उद्दीन, उत्पल घोष, बसढिया वाली मैया राजा बाबू, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश शरण, पूर्व जज नागेंद्र नाथ चौधरी, ज़िला पार्षद सुनीता शर्मा, मग्न लाल साह,प्रो. अनिल गुप्ता, महेंद्र प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।



इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कला की तो आज देश में अनेकों प्रकार के कलात्मक गतिविधियाँ निरंतर की जाती रहती है, लेकिन आज दलसिंहसराय में एक अलग प्रकार के कलात्मक आयोजन देखने को मिला। जहां कला के अनेक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम दिखा। ऐसा कार्यक्रम बिहार में बड़े स्तर पर होना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मो. सूलेमान एंव मंच संचालन हीरो राजन कुमार, संजीव प्रकाश, उत्सव जायसवाल ने किया।


222 scaled


IMG 20230604 105636 460



कार्यक्रम के दौरान अनेकों राज्यों से आये राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध चित्रकार, मूर्तिकार, कला लेखक, समीक्षक, अभिनेता को भी संस्था द्वारा शॉल, मैथिली पाग और पौधा देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद सभी के स्वागत व सम्मान के लिए मैथिली गीत ” धन्य धन्य जागल भाग्य है, मंगलमय दिनु आज है, पाहुन छत आयों” की जुगलबंदी…. द्वारा किया गया। देश विदेशों में अपनी कथक प्रस्तुति दी चुके लखनऊ से आये कथक नृत्यांगना राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी कथक नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।




कार्यक्रम में  समस्तीपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय, ताजपुर, मंसूरचक, समसा, विद्यापतिनगर सहित अन्य शहरों क दुर्गा पूजा समितियों एवं कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सम्मिलित पूजा समितियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण किया गया।




कार्यक्रम में इस बार ख़ास तौर पर आए उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखण्ड, नई दिल्ली, कोलकाता से भी कलाकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष उमेश प्रकाश राम, जितेंद्र कुमार, महासचिव चंदन जायसवाल, रामाकांत प्रसाद मोदी, बलराम पंडित, चंदन सिंह, जिगर गुप्ता, गुरुदेव पटेल, रूपक कौशल, कुणाल गुप्ता, मिंटू झा, शैलेश कुमार कानू, संजीव कुमार साह, वकील दास, कृष्णनंदन साह,सुधीर चौधरी, विनोद प्रसाद सर्राफ ,अमित पोद्दार,विनोद समीर सहित आये अतिथि व सैंकड़ों पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।




इन पूजा समितियों, मूर्तिकारों एवं पुरोहितों को किया गया सम्मानित :


समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों, कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समितियों, मूर्तिकारों एवं पुरोहितों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। जिसमें समस्तीपुर से कलात्मक प्रतिमा एंव मूर्तिकार में प्रथम भूतनाथ मंदिर दुर्गा मंदिर गुदरी रोड एवं मूर्तिकार मनोज पंडित को, बारह पत्थर रोड समस्तीपुर एवं मूर्तिकार अनिल पंडित, रेलवे कर्मचारी दुर्गा पूजा मंदिर एवं मूर्तिकार शंभू पंडित को दिया गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ पंडाल में श्री श्री 108 बिंन्ध्यवासिनी माँ दुर्गा पूजा समिति जितवारपुर, शिव काली दुर्गा मंदिर समस्तीपुर, शिवकाली दुर्गा हनुमान मंदिर मथुरापुर घाट, पारम्परिक मूर्ति कला में बड़ी माता पुरानी दुर्गा स्थान बहादुरपुर, कलात्मक प्रतिमा के लिए थानेश्वर दुर्गापूजा समिति खानपुर को मिला।



दलसिंहसराय से सर्वश्रेष्ठ,कलात्मक प्रतिमा एवं मूर्तिकार में प्रथम पुरस्कार पूजा समिति काली चौक व मूर्तिकार श्रवण पंडित, द्वितीय गोला पट्टी व मूर्तिकार राम सोगारथ पंडित, तृतीय जनकल्याण काली स्थान व मूर्तिकार मिठ्ठू पंडित को दिया गया.वही पंडाल में प्रथम थाना चौक समिति, द्वितीय विस्कोमान चौक गंज रोड पूजा समिति, तृतीय डैनी चौक समिति, चौथा थम्मन पोद्दार समिति को, आंतरिक साज सज्जा में गोलापट्टी समिति को, परम्परिक मूर्ति कला में शाहपुर पगड़ा, आयोजन के लिए जनकल्याण दुर्गा मंदिर काली स्थान को दिया गया।



ताजपुर से कलात्मक प्रतिमा एंव मूर्तिकार में प्रथम नवयुवक दुर्गा पूजा समिति कोठिया व मूर्तिकार मनोज पंडित,माँ दुर्गा एंव काली पूजा समिति पुरानी काली स्थान व मूर्तिकार हजारी पंडित,मुसरीघरारी दुर्गा पूजा समिति व मूर्तिकार हीरा पंडित को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ पंडाल में मुसरीघरारी दुर्गा पूजा समिति एवं आयोजन के लिए नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रजबा रहिमा बाद ताजपुर को दिया गया।



विद्यापतिनगर से सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमा पुजा समिति के लिए हरपुर बोचहा, दुर्गा पुजा समिति, श्री दुर्गा पुजा सहयोग समिति साहीट, बाजिदपुर, बड़ी दुर्गा मंदिर,पटोरी को सम्मानित किया गया। रोसड़ा से कलात्मक प्रतिमा एंव मूर्तिकार में प्रथम सुपर स्टार क्लब श्री दुर्गा पूजा समिति व मूर्तिकार बाबू सोनारुई दास, दामोदरपुर दुर्गा स्थान व मूर्तिकार अनिल गुप्ता, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मिर्जापुर व मूर्तिकार राजाराम पंडित को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ पंडाल में दामोदरपुर दुर्गा स्थान को एवं पारम्परिक मूर्तिकला के लिए श्री बड़ी दुर्गा स्थान परिवार पूजा समिति रोसड़ा को दिया गया।



Visual Art Foundation

कला के प्रति समर्पित संस्था विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव सह सम्मान समारोह 2026 का आयोजन करने जा रही है। शारदीय नवरात्र में कुम्हारों के द्वारा बने सुंदर कलात्मक प्रतिमाओं के रूपाकारों और कलात्मक पंडालों व पारंपरिक मूर्तिकला का अद्भुत रूप देखने को मिलती है जिसे विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन के माध्यम से सम्मान सह उम्दा प्रदर्शन करने वाले पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाता है।

Recent Posts

Featured Post

Visual Art Foundation Dalsinghsarai -आवश्यक सूचना

दलसिंहसराय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र,समस्तीपुर शहरी क्षेत्र,खानपुर,पटोरी,मोरवा,मोहद्दीनगर,विद्यापति, मऊ,ताजपुर, रोसेरा , मरांची,मंसूरचक के तम...

Find Us On Facebook

Office Address

Bhagwanpur Chakshekhu, Dalsinghsarai

Dr. Sanjeev Prakash

Dr. Sanjeev Prakash
डॉ संजीव प्रकाश एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं जो विजुअल आर्ट फाउंडेशन के सचिव और एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका काम कला, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन में गहरा योगदान देता है। विजुअल आर्ट फाउंडेशन के सचिव के रूप में, डॉ संजीव प्रकाश कलाकारों और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में, डॉ संजीव प्रकाश शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करते हैं। वे समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करते हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहते हैं।

About & Social

Visual Art Foundation Dalsinghsarai

Visual Art Foundation Dalsinghsarai
कला के प्रति समर्पित संस्था विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन करने जा रही है। शारदीय नवरात्र में कुम्हारों के द्वारा बने सुंदर कलात्मक प्रतिमाओं के रूपाकारों और कलात्मक पंडालों व पारंपरिक मूर्तिकला का अद्भुत रूप देखने को मिलती है जिसे विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन के माध्यम से सम्मान सह उम्दा प्रदर्शन करने वाले पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाता है। शारदीय नवरात्र महोत्सव भव्य और अद्वितीय कार्यक्रम कला और संस्कृति के प्रति समर्पित विभिन्न कलाकारों की प्रदर्शनियाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत और नृत्य प्रदर्शन दर्शकों को अनोखा अनुभव प्रदान करेंगे महोत्सव के दौरान कलाकार अद्वितीय कलाकृतियों की प्रदर्शनी कला की विभिन्न धाराओं से परिचित कराएगी प्रसिद्ध कलाकारों के प्रदर्शन संगीत, नृत्य और थिएटर के विभिन्न रूपों से परिचित कराएंगे।

Facebook

Sosial Media

LATEST POSTS

Popular Posts

👥

Our Mission

कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से रचनात्मक पहल को प्रोत्साहित करना।

◉

Our Vision

ऐसा समाज जहाँ कला प्रेरणा दे, प्रतिभाओं को अवसर मिले और सकारात्मक बदलाव आए।

🌱

Our Values

Creativity · Humanity · Integrity · Collaboration · Social Impact

📅 Upcoming Events

View All →
🎨

कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम की जानकारी यहाँ प्रकाशित करें
🖌️

Summer Art Camp

रचनात्मक प्रशिक्षण एवं कला गतिविधियां
🏆

सम्मान समारोह

प्रतिभाओं एवं योगदानकर्ताओं का सम्मान