दलसिंहसराय में तीन दिवसीय सृजनोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन, दिखा कला समागम का दृश्य, इन्हे किया गया सम्मानित
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के बस स्टैंड स्थित एक रिसॉर्ट में विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय द्वारा तीन दिवसीय “सृजनोत्सव” 13वीं शारदीय नवरात्र महोत्सव -2023 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, मिथिला कलाकार शांति देवी, अभिनेत्री सोनाली चटर्जी, ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उमेश कुमार सक्सेना, सुब्रतकर, जनाब मियाज उद्दीन, उत्पल घोष, बसढिया वाली मैया राजा बाबू, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश शरण, पूर्व जज नागेंद्र नाथ चौधरी, ज़िला पार्षद सुनीता शर्मा, मग्न लाल साह,प्रो. अनिल गुप्ता, महेंद्र प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कला की तो आज देश में अनेकों प्रकार के कलात्मक गतिविधियाँ निरंतर की जाती रहती है, लेकिन आज दलसिंहसराय में एक अलग प्रकार के कलात्मक आयोजन देखने को मिला। जहां कला के अनेक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम दिखा। ऐसा कार्यक्रम बिहार में बड़े स्तर पर होना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध...